Uncategorized

अशोक विहार में नंदी महाराज गहरे नाले में गिरा, लोगों ने बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब 30 फुटा रोड स्थित गहरे नाले में एक नंदी महाराज गिर गए। सूचना मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं गौरक्षक रवि धामा तथा हिन्दू रक्षा दल के गौरव बैंसला अपने साथियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहले से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। सभी ने मिलकर रस्सियों की मदद से नंदी महाराज को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। इस दौरान नगरपालिका के सफाईकर्मी भी मौके पर पहुँच गए।

कॉलोनी निवासी एडवोकेट मुबीन सैफी ने सबसे पहले गौवंश के नाले में गिरने की सूचना दी थी। बचाव कार्य में कई गौप्रेमियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएँ लोनी नगर पालिका क्षेत्र में आए दिन सामने आती हैं। कहीं गौवंश वाहन से टकराकर घायल हो जाता है, तो कहीं खुले नालों में गिरकर फंस जाता है। बावजूद इसके, उनकी सुरक्षा व धरपकड़ के ठोस इंतजाम अब तक नही किये गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button