साइबर अपराधियों का नया टारगेट
पुलिस और जनप्रतिनिधियों के फोन हैक कर भेजी शादी कार्ड की APK फाइल

स्वागत है। शादी में जरूर आएं। 30/08/2025। प्यार वह मास्टर कुंजी जो खुशी के द्वार खोलती हैं।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को अमेठी में साइबर अपराधियों ने पुलिस कर्मियों को अपना निशाना बनाया है। हैकर्स ने जिले के एक थाना प्रभारी और सिपाही समेत कई जनप्रतिनिधियों व पत्रकारो के फोन को हैक कर लिया।
अपराधियों ने सोमवार की रात से मंगलवार सुबह तक हैक किए गए फोन से लोगों को शादी का निमंत्रण कार्ड के रूप में APK फाइल भेजी। कई लोगों ने पुलिस के नंबर से मैसेज आने के कारण इस फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल कर लिया।
सुबह जब पुलिस ने साइबर फ्रॉड की जानकारी दी, तो कोतवाली और थानों के पुलिसकर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों व पत्रकारो में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद अमेठी पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान स्रोत से भेजी गई APK फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल न करें।

