बिजनौर
ब्लैकमेल से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर दी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने खुद की अश्लील वीडियो बनने की जानकारी मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से युवती के परिजनों में शोक एवं आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम झलरा में गांव के कुछ युवकों ने एक युवती के प्रेम प्रसंग की अंतरंग संबंध की वीडियो बना ली थी। युवक उस वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे। समाज में बदनामी के डर के चलते युवती ने मंगलवार को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।



