बिजनौर
गणेश चतुर्थी पर नगर में कई स्थानों पर विराजमान हुए बप्पा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। जहां कई सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। वहीं लोगों ने अपने घरों में भी गणेश जी को विराजमान किया। इसी उपलक्ष् में स्थानीय सर्राफा बाजार में स्वर्णकार संघ की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा कराई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सराफा बाजार में गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई और आगामी 4 सितंबर को धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन के दिन शोभायात्रा निकालकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 4 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में सुबह और शाम दोनों समय भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना यजमानों द्वारा कराई जाएगी और तरह-तरह के भोग भगवान गणेश जी को लगाए जाएंगे। आज गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान बाजार के वैभव पाटील, धनंजय पाटील, विश्वास पाटिल, सूरज पाटिल, परमात्मा ज्वेलर्स सुमित सिंगल, विजय पाटिल अध्यक्ष, दिलीप रस्तोगी कोषाध्यक्ष, अखिल अग्रवाल संरक्षक, सराफा बाजार कमेटी द्वारा पूजन करवाया गया।



