Uncategorized

पत्नी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, पति ने  लोनी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक बिहार कॉलोनी निवासी अनीस पुत्र अनवर ने अपनी पत्नी इशरत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। अनीस का कहना है कि उसकी पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है और कई बार मारपीट भी कर चुकी है।
अनीस ने आरोप लगाया कि जब परिजनों ने इशरत को समझाने का प्रयास किया तो उसने पूरे परिवार को जान से मरवाने और झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी दी। पीड़ित पति का कहना है कि लगातार विवाद और धमकियों से उसका परिवार भय और तनाव में जी रहा है।
तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने इशरत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button