बाराबंकी
त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने किया रुट मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। गणेश चतुर्थी एव बारह रवी उल अव्वल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर को लेकर सफदरजंग पुलिस ने शनिवार की शाम को पैरा मिल्ट्री फोर्स के साथ रूट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया।
सीओ सौरभ श्रीवास्तव के साथ प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया, प्रभारी पैरा मिल्ट्री के के यादव, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी अजहर खान, रणविजय सिंह आरक्षी, हरिकांत ,अंबल सिंह, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने रसौली चौराहा से रसौलीबाजार, कटरा मोहल्ला मे रूट मार्च कर शांति का संदेश दिया। रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रूट मार्च निकाला गया है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। गणेश चतुर्थी के साथ -साथ वारावफ़ात का भी पर्व है। गणेश प्रतिमा विसर्जन में डीजे पर अश्लील गाना न बजायें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि डीजे संचालकों की लिस्ट बनायी गयी है नियमों का उलंघन करने वालो पर कार्रवाई की जायेगी।



