अमरोहा

अमरोहा में हैंडलूम कारोबारी ने फांसी लगाकर दी थी जान

मारपीट के बाद व्यापारी ने की थी आत्महत्या, 8 लोगों पर केस है दर्ज; 36 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हैंडलूम कारोबारी गुफरान की मौत के मामले में पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।घटना 24 अगस्त की है। मोहल्ला नल के रहने वाले गुफरान हैंडलूम का कारोबार करते थे। फजल, सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अयूब बावर्ची, तंजीम बेग, सलीम और गुफरान की भाभी सना कुछ दिनों से उन्हें परेशान कर रहे थे।शाम 4 बजे फजल ने गुफरान को कोट चौकी बुलाया। वहां पहले से मौजूद सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें दुकान पर ले जाकर बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपियों से छूटकर शाम 5 बजे गुफरान घर पहुंचे। उन्होंने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने 25 अगस्त को बिना पोस्टमार्टम के शव को दफना दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डीएम से शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button