गोड्डा
श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो
पथरगामा, गोड्डा। पथरगामा प्रखंड में श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कई विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, आवागमन सुलभ होगा और विकास की नई राहें खुलेंगी। मंत्री श्री यादव ने परसपानी में माँ तारा मंदिर से मुख्य सड़क तक बनने वाली सड़क (प्राक्कलित राशि ₹54,39,876), रांगाटोड़ ऊपरटोला से पिपरा स्कूल तक सड़क (₹88,60,064), माल निस्तारा पीरपैंती-गोड्डा मुख्य सड़क से लखनपहाड़ी तक दो भागों में बनने वाली सड़क (₹97,35,580), और पथरगामा गैस गोदाम से चिहारी पहाड़ तक सड़क निर्माण (₹58,21,006) जैसी योजनाओं का लोकार्पण किया। मौके पर माल निस्तारा पंचायत के खैरबनी मोड़ पर आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ मंत्री का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और पारंपरिक अंदाज में उन्हें सम्मानित किया गया। श्रम मंत्री ने ग्राम प्रधान से नारियल फोड़कर योजनाओं का उद्घाटन कराया। मंत्री संजय यादव ने कहा कि मेरा संकल्प है कि गोड्डा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव, टोला या पंचायत विकास से अछूता न रहे। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और यही मुझे निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करता है। मैं सदैव आपका सेवक बनकर कार्य करता रहूंगा। मौके पर रजनीश यादव, रामदेव यादव, संतोष कुमार महतो, बजरंगी यादव, प्रयाग यादव, बिपिन यादव, अरविंद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम, थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




