राष्ट्रवादी पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष 6 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद बाराबंकी : तहसील सिरौली गौसपुर में राष्ट्रवादी पार्टी ने जिले की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। राष्टवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवा पांडे ने कहा कि जिले के बाढ़ पीड़ित इलाको में तत्काल सर्वे कराकर फसलों व गांव में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए 2 जिले में हो रहीं यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए जिससे किसानों को सरकारी मूल्य पर समय से यूरिया खाद उपलब्ध हो सके 3 वही जिले की सड़को को गड्ढा मुक्त किया जाए जो प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों से बचा जा 4 किसान छुट्टा पशुओ से बहुत परेशान है जो प्रतिदिन पशुओ द्वारा धान की फसल को नष्ट कर रहे हैं 5 जिले में होने वाली बिजली कटौती को रोका जाये, जिससे कि आम आदमी चैन की जिंदगी जी सके 6 जिले में युवा पुलिस आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयुक्त मैदान की कमी जो तत्काल एथेलेटिक्स ग्राउण्ड की व्यवस्था कराई जाए इस मौके पर देवा पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे



