बाराबंकी

गणेश चतुर्थी महोत्सव में चल रहा विसर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी। गणेश चतुर्थी महोत्सव के चल रहे विसर्जन क्रम मे मंगलवार को ग्राम पंचायत नेवला करसंडा, मुजफ्फरपुर, करन्द मे गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ  गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ कल्यानी नदी घाट विसर्जन किया गया  जुलुस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
     गणेश चतुर्थी के मौके पर ग्राम पंचायत नेवला करसंडा, मुजफ्फरपुर करन्द मे भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं की टोली गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। कल्यानी नदी तट के पड़रिया घाट पर पहुंचकर प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी।
 गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष फिर जल्दी आना के जय घोष के साथ मूर्ति को हाइवे से मसौली चौराहे होते हुए कल्याणी नदी में देर शाम नम आंखों से विसर्जन किया गया। इस दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, शिवकुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विसर्जन के दौरान अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकमल उपाध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा वीरेंद्र कुमार रावत
 अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा
 उपाध्यक्ष संजय वर्मा अभिषेक कुमार वर्मा करन्द
अध्यक्ष मनीष पुजारी उपाध्यक्ष अनुज कुमार
कोषाध्यक्ष ऋतिक कुमार श्याम बाबू विकास बाबू अमर बाबू मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button