अमरोहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना पैराई सन 2025 – 26  अक्टूबर माह से शुरू किया जाए l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की एक सभा जिला अधिकारी कार्यालय अमरोहा में की गई जिसकी अध्यक्षता निजाम प्रधान ने की तथा जिसका संचालन उदयवीर सिंह ने किया l जिसमें एक ज्ञापन एसडीएम अमरोहा को सौंपा गया l जिसमें तमाम किसानों की समस्याएं निर्धारित है l बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना पैराई सन 2025 – 26  अक्टूबर माह से शुरू किया जाए तथा पैराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य 500 रुपए प्रति कुंतल कर राज्य सरकार घोषणा करें l और जब अन्य फसलों के रेट फसल आने से पहले घोषणा की जाती है l तो गन्ने के मूल्य की घोषणा सितंबर में की जानी चाहिए l जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि कल लगभग 2 महीने से ग्राम रसूलपुर बाबर महोत्सवमपुर बक्सरी खादर पालमपुर शाहजहांपुर मीरपुर शरिफपुर चाकन वाला मुरादपुर आदि तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है l जिसके कारण फसलें व पशुओं का चार आदि समाप्त हो गया है l संगठन ने मांग करते हुए कहा l कि मनुष्यों के लिए दवाई और पशुओं को भूसा तथा बाढ़ ग्रस्त फसलों का मुआवजा राज्य सरकार द्वारा दिया जाए lजिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने कहा कि जनपद अमरोहा में बिजली घरों में सूचना दी जाने पर भी बिजली के तार व खमो की जर्जर हालत देखते हुए कभी भी घटना घट सकती है l इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी l अन्यथा प्रार्थना पत्र देने पर उनको तत्काल प्रभाव से सही कराया जाए l वही इंदर सिंह नगर ने कहा कि सिंथेटिक दूर बड़ी मात्रा में बन रहा है l जिसके कारण कैंसर जैसी भयानक बीमारियां पैदा हो रही हैं l  बार-बार मांग करने पर भी दूध की जांच नहीं की जा रही संगठन मांग करता है l नकली दूध बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए l  इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अधाना, राष्ट्रीय सलाहकार उदयवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता निजाम प्रधान, जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर ,देव भाई मुन्ना सिंह ,राजीव त्यागी ,इंदर सिंह, नानक सिंह,अश्वनी शर्मा ,गुरु वचन, अनिल ,चंद्रपाल सिंह, वीरपाल ,साजिद प्रधान ,जो सिंह ,नौ सिंह ,आरिफ ,साहिल ,जॉनी, छाया सागर ,पिंकी, साहब सिंह, जसवंत सिंह, जसवंत सिंह ,राकेश सिंह, भूकंन सिंह ,रघुवीर सिंह, राजकुमार सिंह ,पीतम सिंह ,नीरज यादव ,सेकड़ो किसान नेता मौजूद रहे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button