बागपत

टीकरी कस्बे में दर्दनाक हादसा – 

मां ने तीन मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी दी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। जिले के दाहा थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में मंगलवार देर रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जिंदगी खत्म कर ली।

मृतका की पहचान तेजकुमारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी विकास निवासी कस्बा टीकरी के रूप में हुई। मृतका की बड़ी बेटी गुंजन (7 वर्ष), मंझली मीरा (5 वर्ष) और सबसे छोटी बच्ची कीटों (2 वर्ष) थीं। तीनों मासूमों की मासूमियत और खिलखिलाती हंसी हमेशा के लिए थम गई।

परिवार के लोगों के अनुसार, तेजकुमारी का पति दिल्ली में गाड़ी चलाता था। पत्नी लंबे समय से दिल्ली में रहने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर अक्सर दंपत्ति के बीच मतभेद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव और अवसाद में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मृतका के पिता विकास इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं। पूरा गांव गमगीन है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव में यह दर्दनाक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग स्तब्ध हैं कि आखिर एक मां ने ऐसा क्यों किया, जिसने अपनी ही कोख से जन्मी मासूम बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button