अमेठी

भारी विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा शुरू, 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की नींद हराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रायबरेली अमेठी। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बुधवार को भाजपा के भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी के विरुद्ध लोकसभा चुनाव लड चुके और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाईवे को जाम किया और सांसद राहुल गांधी के काफिले को रोकते हुए रास्ते में धरने पर बैठ गये। भाजपा कार्यकर्ताओं और मंत्री समर्थकों ने नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली देने और अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। अमेठी में जिला पंचायत राजेश अग्रहरि और निवर्तमान चेयरमैन चन्द्रमा देवी की अगुवाई में महिलाएं हाथ में बेलन लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने लखनऊ से आगे बढ़कर जैसे ही अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवेश किया उन्हें भाजपा के भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर भारी विरोध किया। धक्का मुक्की भी हुई। विरोध प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का काफिला लगभग पांच मिनट तक हाइवे पर रुका रहा। सुरक्षा में लगी पुलिस कर्मियों को काफिले को आगे बढ़ाने में खासी दिक्कत और मशक्कत करनी पड़ी।
सांसद के एल शर्मा ने किया स्वागत 
 अमौसी एयरपोर्ट पर  राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा के साथ अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी एअर पोर्ट पर मौजूद रहे । अमेठी और रायबरेली के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के स्वागत के लिए आए हुए हैं।
हमने इनकी चोरी पकड ली, इसीलिए भाजपा डिस्टर्ब -राहुल गांधी 
विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद राहुल गांधी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि हमने पंजाब, हरियाणा एवं अन्य राज्यों में भाजपा की वोट चोरी पकड़ ली है। इसलिए भाजपा डिस्टर्ब है। वोट चोरी को रोकना होगा। विरोध के बावजूद चुनाव आयोग तानाशाही कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button