अमरोहा
अमरोहा में किसान यूनियन की मांग
गन्ने का रेट 500 रुपए प्रति कुंतल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से खाद्य सामग्री एकत्र करने को कहा। बैठक में चचौरा में बनने वाले बिजली घर के निर्माण में तेजी लाने की मांग की गई। इस बिजली घर के लिए ग्राम प्रधान समिति पहले ही भूमि चिह्नित कर चुकी है। किसान नेताओं ने आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की। साथ ही विकास खंडों के गांवों में सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। किसानों ने आगामी सत्र में गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग रखी। बैठक की अध्यक्षता टेकचंद राणा ने की, जबकि संचालन टीटू त्यागी ने किया। बैठक में प्रकाश सिंह, सुधीर त्यागी, लेखराज सिंह, वीरेश त्यागी, सत्यपाल सिंह, सुरेश चौधरी, ऋषिपाल चौधरी और गुल्ली सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।



