हजरत कुतूबुद्दीन रिसालदार बाबा के 218 वें उर्स के अवसर पर की चादर पोशी
Chadar Poshida done on the occasion of 218th Urs of Hazrat Qutubuddin Risaldar Baba

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हजरत कुतूबुद्दीन रिसालदार बाबा के 218 वें उर्स के अवसर पर पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्र सुबोध कांत सहाय ने रिसालदार बाबा के मजार पर शनिवार को चादर पोशी कर झारखंड राज्य के निवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं तो बाबा का आज से सेवा मे नहीं हूं, जब मैं प्रथम बार विधायक 1977 मे बना था, तब से चादरपोशी करते आ रहा हूं। मैं इस अवसर पर यही कहना चाहता हूं कि राज्य मे अमन शांति बना रहे और फिरकापरस्त ताकते हर समय पराजित होता रहे । इस अवसर पर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह- पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने भी चादरपोशी करते हुए कहा कि बाबा रिसालदार सभी झारखंडी समाज के हर मन्नतें पुरी करे और राज्य खुशहाल रहे । इस चार्जशीट मे हजरत कुतूबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमिटि के सदर अयुब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर ,मो रिजवान ,जैनुल अब्दीन उर्फ राज् ,सललाउदिन अंसारी, विनय कुमार दुबे, शंभु गुप्त। अरूण मिश्रा,मंसूर अंसारी,दिपक कुमार सिन्ह एव अन्य लोग शामिल थे ।



