धनबाद

मस्जिद का लाखों रुपया गमन के आरोप में मस्जिद कमेटी ने किया प्रेस वार्ता

The mosque committee held a press conference on the allegation of embezzlement of lakhs of rupees of the mosque

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। गुहीबांध स्थित मस्जिद में लाखों रुपए घोटाले को लेकर कमेटी के पदाधिकारी ने किया एक प्रेस वार्ता कहा कि 11 महीना पहले गुही बांध मस्जिद का कमेटी का विस्तार किया गया था जिसमें स्थानीय निवासी आमिर खान को मस्जिद कमेटी में सेक्रेटरी बनाया गया था पहले का कमेटी में जमा राशि ओर तत्काल राशि का कुल राशि 11 लाख 40000 रुपया हिसाब किताब सेक्रेटरी द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिसके एवज में 5 सितंबर को मस्जिद परिसर में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें सेक्रेटरी को भी बुलावा भेजा गया था पहले तो साफ-साफ इनकार किया गया बाद में अलमारी से खुदरा पैसा निकाल कर दिखाया गया जिससे हम समझ गए की सेक्रेटरी हमें गोल मटोल जवाब दे रहे हैं जब पूरा दबाव बनाया गया तो वह तीन दिन के अंदर पूरा पैसा देने की बात कही जो हमारे पास लिखित रूप में पत्र भी है अब हाल ही में वह लाखों रुपया लेकर यहां से फरार हो गया है हमने प्रशासन से आग्रह किया है कि किसी तरह हमें मस्जिद का पैसा दिलाने के लिए सहयोग करें । हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी से आगरा करता हूं कि ऐसे व्यक्ति को अपने पार्टी से निकले वरना पार्टी पूरी तरह से बदनाम हो जाएगी। वही दूसरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सा वही वहां मस्जिद कमेटी के सचिव आमिर खान ने अपने सफाई में कहा कि यह आरोप सरासर गलत है वा बे बुनियाद है, हमें किसी तरह बदनाम कर मस्जिद कमेटी से निकलने की साजिश किया जा रहा है मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रशासन की मौजूदगी में पहले की कमेटी और अब की कमेटी का हिसाब किताब लिया जाए दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button