खैरथल
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने भिवाड़ी में किया पर्यावरण एवं स्वच्छता संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण,
आमजन से किया सहयोग का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार की अलसुबह भिवाड़ी के सेंट्रल पार्क एवं बाबा मोहन राम नगर वन का भ्रमण किया और शहरवासियों से संवाद कर उनकी आशाएं, आकांक्षाएं व समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने भिवाड़ी को स्वच्छ, हरित एवं विकसित शहर बनाने के लिए आमजन से सहयोग का विशेष आह्वान किया।इस अवसर पर श्री यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से महात्मा गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर के बाहर कचरा पात्र का प्रयोग करे, कचरे का होम सेरीग्रेशन अवश्य करें और ऑटो टिपर में उचित रूप से डालें।श्री यादव ने कहा भिवाड़ी को एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय दृष्टि से विकसित शहर बनाने के लिए प्रशासन एवं नागरिक मिलजुल कर काम करें। हर नागरिक का सहयोग ही देश को स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडा अतुल प्रकाश, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, संदीप दायमा, अनूप सिहं सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


