बिजनौर

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा बुधवार को विकास भवन परिसर, में सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग उ0प्र0 के तत्वाधान में”सेवा पर्व” विषयक आगामी 02 अक्टूबर, 2025 तक संचालित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, डिप्टी कलेक्टर/ जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला, उपायुक्त एनआरएलएम विरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन चरित्र से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रेरणादाई संघर्षों का गहनता के साथ अवलोकन किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की जाने वाली जानकारियों को सराहते हुए कहा कि इसका लाभ आमजन विशेष रूप से युवा वर्ग को उपलब्ध कराएं तथा प्रदर्शनी स्थल पर जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को आच्छादित करने के लिए कैम्पों का आयोजन भी कराएं ताकि आमजन को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने के साथ-साथ केन्द्र एंव राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों, उपलब्धियों, नीतियों की जानकारी भी प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में लगने वाली उक्त प्रदर्शनी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं और स्कूली एवं कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कराना सुनिश्चित करें, ताकि उनमें देशप्रेम की भावनाओं को बल मिले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button