गोड्डा

महागामा नगर पंचायत की पहल

प्राचीन दुर्गा मंदिर के पीछे महीनों से खराब पड़ा जल मीनार अब हुआ चालू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा (महगामा) : दुर्गा पूजा से पहले महागामा नगर पंचायत ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर पंचायत द्वारा प्राचीन दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित महीनों से खराब पड़ा जल मीनार दुरुस्त कर फिर से चालू कर दिया गया है। इस जल मीनार के लंबे समय से खराब रहने के कारण न केवल स्थानीय लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ रही थी, बल्कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक बड़ी समस्या बन सकती थी। नगर पंचायत की तत्परता से अब श्रद्धालुओं को पूजा के दिनों में पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी। पूजा समिति और स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की खुले दिल से सराहना की है। उनका कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन के लिए महागामा पहुंचते हैं, ऐसे में जल मीनार का चालू होना लोगों को बड़ी राहत देगा। नगर पंचायत ने यह भी आश्वासन दिया है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलजमाव की रोकथाम और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से कहा गया कि जनता और प्रशासन के सहयोग से इस बार महागामा में दुर्गोत्सव का आयोजन और भी भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पंचायत की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय है, बल्कि आने वाले समय में नगर के अन्य स्थलों पर भी ऐसी सक्रियता दिखे तो आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button