ललितपुर

अटठाईश सितम्बर तक सर्पदंश पखबाड़ा मनायेगा स्वास्थ्य विभाग

एण्टी स्नेक बेनम प्रत्येक सीएचसी व पीएससी पर उपलब्ध है : सीएमओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सीएमओ कार्यालय सभागार में सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 19 से 28 सितम्बर 2025 तक सर्पदंश पखवाडा मनायेगा। इस दौरान सर्पदंश के प्रांरभिक प्रबंधन पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम किये जायेगे। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सर्पदंश नियंत्रण कार्यक्रम डा.आर.एन. सोनी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अधिक निकलते है। ऐसे में सर्पदंश की घटनायें बढ़ जाती हैं। सावधानी बरतने एवं सही समय पर इलाज कराने से सर्पदंश पीडि़त की जान बचायी जा सकती हैं। जिला एपीडिमोलॉजिस्ट डा.देशराज सिंह दोहरे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एन्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता की गयी हैं एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया हैं। अतएव किसी भी सर्पदंश से ग्रसित व्यक्ति को देर न करते हुये नजदीकी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल ले जाकर शीघ्र अति शीघ्र उपचार हेतु चिकित्सक से परामर्श ले। पब्लिक हैल्थ स्पेशलिस्ट डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश होने पर व्यक्ति को घाव वाले अंग को स्थिर रखना चाहिये। यदि सर्पदंश वाली जगह पर किसी भी प्रकार का आभूषण, जूते, अंगूठी, घड़ी या तंग कपडा है तो उसको निकाल देना चाहिये। घाव को बांध कर रक्त संचार रोकने का प्रयास नहीं करना चाहिये। सर्पदंश वाले घाव को न काटे। सर्पदंश पीडि़त व्यक्ति को तुंरत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिये। गोष्ठी में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर देवेन्द्र कुमार रायकवार, रूपाली दुबे, तृप्ती कटारे एवं सीएमओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button