22सितम्बर को ज्ञापन देगा एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। 2011के पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टी ई टी की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने का शिक्षक संगठनों का अभियान जारी है। पिछले एक सप्ताह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रोज दिए जा रहे हैं। 22सितम्बर को एस सी/एस टी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही और महामंत्री इन्द्रेश राव ने सभी जिला इकाईयों को ज्ञापन कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। मंडल अध्यक्ष दयाशंकर और जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बर्चुअल बैठक कर सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में एस सी/एस टी शिक्षकों को ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है।

