खैरथल
इन्द्रप्रस्थ पीजी महिला महाविद्यालय ,मुण्डावर का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितम्बर को
विधायक ललित यादव होगें मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। इंद्रप्रस्थ कॉलेज, मुंडावर (खैरथल -तिजारा) का प्रतिभा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम 24 सितम्बर बुद्धवार को आयोजन किया जाएगा. जिसमें छात्राओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ 11 बजे होगी,सांस्कृतिक कार्यक्रम 11.30 से सांय 4 बजे तक होगें प्रीतिभोज दोपहर 12.15 पर शुरू होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुण्डावर के युवा विधायक ललित यादव होगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम कुमार शर्मा,युवा नेता एवं समाजसेवी दिल्ली करेगे यह जानकारी वरिष्ठ नेता हरसौली अनील रोहिल्ला ने दी


