बेतुल

बैतूल सारनी में सब्सिडी से वंचित हुए उपभोक्ता परेशान

बिजली विभाग की मनमानी से बढ़े बिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। शहर में शोभापुर क्षेत्र की टट्टा कॉलोनी में उपभोक्ता बिजली विभाग की मनमानी से बुरी तरह त्रस्त हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली वितरण केंद्र सारनी के सहायक प्रबंधक की लापरवाही के चलते उनके मासिक बिलों में वास्तविक खपत से कहीं अधिक यूनिट जोड़े जा रहे हैं। इसके चलते जिन उपभोक्ताओं के बिल सब्सिडी की सीमा के भीतर आते थे, वे अब उसके दायरे से बाहर हो गए हैं और उनके बिजली बिल अचानक तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई माह में कई उपभोक्ताओं को ऐसे बिल थमाए गए जिनमें मनमाने ढंग से अतिरिक्त असेसमेंट यूनिट दर्ज किए गए। परिणामस्वरूप जहाँ पहले बिल ₹100 से ₹300 तक आता था, वहीं अब वही बिल ₹1000 से ₹1200 तक पहुँच गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर की रीडिंग मशीन से ली जाती है, ऐसे में बिलों में गड़बड़ी होना न केवल अनुचित है, बल्कि गरीब उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डालना भी है।पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है कि जो लोग प्रबंधक कार्यालय पहुँचकर शिकायत कर रहे हैं, उनके बिल तो सुधारे जा रहे हैं, लेकिन बाकी उपभोक्ता अब भी मनमाने बिलों से परेशान हैं। इससे विभाग की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सभी उपभोक्ताओं के बिल वास्तविक रीडिंग के आधार पर संशोधित किए जाएँ और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button