बेतुल

बैतूल कारगिल चौक पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 

8 ऑटो व मैजिक वाहन जप्त

बिना फिटनेस-परमिट चल रहे वाहन पकड़े, डीटीओ ने की सख्त चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश के निर्देशों के पालन में शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी बैतूल अनुराग शुक्ला द्वारा कारगिल चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई में 8 ऑटो एवं मैजिक वाहन नियम विरुद्ध चलते पाए गए। इन वाहनों में फिटनेस और परमिट नहीं होने के कारण प्रकरणों के निराकरण की प्रत्याशा में उन्हें मौके पर ही जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूल बच्चों को परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई और वाहन मालिकों को चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में बिना परमिट और फिटनेस वाहन चलाते पाए जाने पर और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सड़क पर चलने वाले अवैध व बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर रोक लगाना और विशेषकर स्कूल बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button