खैरथल

नवरात्रि पर श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमे माता रानी के भक्त ,

हिंगलाज मंदिर पर भण्डारा आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

   खैरथल। खैरथल की पुरानी आबादी में स्थित प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार रात 9 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक माता के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर घूमते रहे और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को अलौकिक रूप से सजाया गया था। माता के दरबार का भव्य श्रृंगार किया और 56 भोग प्रसाद चढ़ाया गया

कन्या पूजन और भण्डारा आज
 मंगलवार दुर्गाष्टमी को प्रात: 11:00 बजे हवन पूजन आरती 12:00 बजे कन्यभोज तथा आमभंडरा तथा रात्रि जागरण प्रातकाल 4 बजे नवरात्रि विसर्जन कार्यक्रम रहेंगे मंहत पुरूषोत्तमपुरी गोसवामी ने भक्तों से निवेदन किया है कि समय पर आकर अखण्ड ज्योति के दर्शन कर तथा प्रसादी ग्रहण करें माता रानी का आर्शीवाद ले
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button