खेलखैरथल

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन, 24 मैंच खेले गये

खैरथल में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन भी रोमांचक रहा. राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे चल रहे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन भी रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहा. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आईं.

17 वर्ष वर्ग के 12 मैंच और 19वर्ष वर्ग के 12 मैंच ,कुल 24 मुकाबले हुए: इन टीमों ने जीते अपने मुकाबले 17 वर्ष छात्र वर्ग मे बाडमेर ने जैसलमेर को,झुंझुनू एकेडमी ने अजमेर को,टौंक ने प्रतापगढ को,चित्तौड़गढ़ ने फलोदी को,बाडमेर ने अजमेर को,बागौर ने टौंक को,प्रतापगढ ने जोधपुर को,झुंझुनु एकेडमी ने चित्तौड़गढ़ को,गंगानगर ने अलवर को,फलौदी ने जैसलमेर को,बागौर ने गंगानगर को जोधपुर ने अलवर को हराया 19 वर्ष छात्राओं वर्ग मे सीकर ने चित्तौड़गढ़ को,नागौर ने बीकानेर को,हनुमानगढ़ ने अजमेंर को,झुंझुनु ने नागौर को,बाडमेर ने हनुमान गढ को,सीकर ने अजमेर को,चित्तौड़गढ़ ने संस्कृत निदेशालय को,बीकानेर ने बालोतरा को,झालावाड़ ने बारा को,शार्दूल स्पोर्ट्स बीकानेर ने बारा को,कोटा ने बागौर को,उदयपुर ने बांसवाड़ा को हराया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button