झुंझुनू
अंबेडकर भवन झुंझनूं में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में कार्यक्रम 5 अक्टूबर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। कस्बे के अंबेडकर भवन में 5 अक्टूबर को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी राष्ट्रीय एक और कमेटी सदस्य अनिल ढेनवाल तथा विशिष्ट अतिथि जितेंद्र हटवाल रहेंगे। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह जोसवाल तथा भीम आर्मी प्रदेश सचिव एवं महिला जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाली डॉक्टर शंकुन जिलोवा का स्वागत किया जाएगा।



