बालाघाट

विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत के विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन बालाघाट में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, मध्यप्रदेशपिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राटसिंह सरस्वार, पूर्व मंत्री रामकिशोर “नानो” कावरे, बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, उप महानिरीक्षक  विनीत जैन, कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, श्रीमती लता एलकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  रमेश रंगलानी, अभय सेठिया,  राकेश सेवईवार, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे और विधि विधान के अनुसार शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में विराजमान कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें उपहार दिये गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button