
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के द्वारा दशहरा पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। शाम को शोभायात्रा श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि गाजे बाजो के साथ अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई नदीपार, गोविंद नगर, रावतयाना, रामलीला मैदान में पहुंची यात्रा में सबसे आगे सीताजी का रथ, पीछे रावण का रथ, इसके बाद कुंभकरण, मेघनाथ का रथ, इसके बाद रावण दल उनके पीछे रघुनाथजी मंदिर के विग्रह, राम लक्ष्मण का रथ, राक्षस का दल, उनके पीछे वानर सेना, अपने करतब दिखाते हुए चल रही थी। रामलीला मैदान पर पहुंचने पर रणचंडी पूजन एवं शमी पूजन कार्यक्रम किए गए। इसके साथ ही लीला प्रारंभ हुई मंच पर राम रावण युद्ध का सजीव अभिनय पात्रों के द्वारा किया गया। इस बार समिति द्वारा पात्रों की संख्या बढाई गई। रामादल व रावण दल के सैनिकों की संख्या बड़ा कर उनको युद्ध के लिए प्रेरित किया। ताकि मंच पर युद्ध का सजीव चित्रण प्रसत्तुत किया जा सके। इसके लिए नई पोशाकें और अस्त्र, शस्त्र डंका धनुष आदि मंगवाए गए। पात्रों की संख्या अधिक होने से इस बार इस बार शोभायात्रा का रूप भी बड़ा हुआ। इसी क्रम में शाम 5 बजे से रामलीला मैदान पर राघव लोककला सोसायटी द्वारा श्रीशिवलीला, श्रीकृष्ण लीला व श्रीराम लीला, नृत्य आदि के मनमोहक प्रदर्शन किया गया। इस बार बुन्देलखण्ड के आतिशबाज द्वारा शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जयश्री राम के नारों से के उद्घोष से पूरा मैदान गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर अधिकारियों व पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली मैदान पर 5 बजे से वृंदावन के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य शिव काली नृत्य आदि के मनमोहक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्यामांकांत चौबे, उपाध्यक्ष पं.राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, संयोजक जगदीश पाठक, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, मुन्नालाल त्यागी आदि के अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे।



