उत्तरकाशी

पहाड़ी से गिरने पर युवक की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उत्तरकाशी। होली की सुबह एक दुख भरी खबर लेकर आयी । जब उत्तरकाशी मुख्य बाजार निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ी से गिरने से आकस्मिक मृत्यु हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग प्रातः 4:00 बजे जसपुर सिल्याण मोटर मार्ग कुटेटी के पास पर एक व्यक्ति की पहाडी मे गिरने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।
मृतक की पहचान अनमोल उबान पुत्र हरीश उबान उम्र 23 वर्ष जोशी मोहल्ला मेन मार्केट उत्तरकाशी के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की अमल में लाई गई। शव को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है । युवक के पिता नगर में ब्ववसायी है । युवक पंजाबी बिरादरी से ताल्लुक रखता है। होली के त्यौहार पर दुखद सूचना सें पंजाबी बिरादरी में शोक की लहर दौड गयी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button