पाकुड़

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाएं जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का नवीन दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है सभी कार्यकर्ता बहुत खुश हैं श्री आदित्य साहू जी बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह हम सबको बड़ा प्रेरित करता है वह छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन भी करते हैं।

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की विनम्रता इस प्रकार झलकती है कि जब वह कहते हैं कि मेरे जैसे गांव के कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि अब तक मेरा ध्येय यही रहा है कि संगठन के लिए काम करना, संगठन को धार देना यही काम आगे भी होता रहेगा। मेरे जीवन का एक-एक क्षण, एक-एक पल, संगठन के लिए समर्पित रहेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के हित और भाव को ध्यान में रखकर मैं समर्पित होकर काम करता रहूंगा. पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं दायित्व के रूप में एक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित भाव से करूंगा।

राज्यसभा सांसद से आदित्य साहू जी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, जिला महामंत्री रुपेश कुमार भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शबरी पॉल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, सरिता मुर्मू, राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन,प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबलू भगत अनुग्रहित प्रसाद साह , मीरा प्रवीण सिंह, राजेंद्र शेखर सिंह तपन मंडल विजय भगत धर्मेंद्र त्रिवेदी विश्वनाथ भगत अजीत रविदास सपन दुबेपवन भगत,कामेश्वर दास अनीता मुर्मू साहेब हांसदा, नरेन साह, देवीधन टुडू, धनेश्वर साहा, सुकुमार मंडल बेणेश्वर सोरेन आशीष हेंब्रम मनोरंजन सरकार सुशांत घोष सोहन मंडल विजय भगत फूल बाबू कोड़ा,सुखेन घोष, गौतम पाल सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button