
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। कस्बे में विजयदशमी के अवसर पर माँ दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन से पहले हर साल की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक तरीके से पूरे कस्बे में तय शुदा रास्तों से होकर माँ दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई, डीजे के धुन में भक्तों ने गागन भेदी माँ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
इस अवसर पर कस्बे के हजारों माँ के भक्तों ने विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे विसर्जन शोभा यात्रा में जगह-जगह माँ के भक्तों ने पूड़ी-सब्जी हलवा,फल आदि प्रसाद बांट कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अमेठी प्रशासन दिखा पूरी तरह मुस्तैद, माँ दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम तिलोई अमित सिंह, क्षेत्राअधिकारी तिलोई दिनेश मिश्र भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमण शील रहे।
वहीं कोतवाली जायस प्रभारी अमरेंद्र सिंह अपने दल बल के साथ दिखे पूरी तरह मुस्तैद, जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी ने हिक्मत अमली से बिना किसी व्यवधान के शोभा यात्रा अपने तय शुदा रास्तों से होकर शांति पूर्वक संपन्न कराई।

