कानपुर

पूर्व कुलपति प्रोफेसर एच.एन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’’ समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कानपुर : आज विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रो. एच. एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल के अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा की प्रेरणा से भव्य ’’पूर्व कुलपति प्रो.एच.एन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गत वर्ष की भांति विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/प्राचार्या एवं शिक्षकों को ’’पूर्व कुलपति प्रो.एच.एन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2025’’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महेश त्रिवेदी, प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र, श्रीमती नीतू सिंह, सचिव, प्रबन्ध समिति, वी.एस.एस.डी. कालेज, कानपुर नगर, प्रो. अनूप सिंह, प्राचार्य, पी.पी.एन. कालेज, कानपुर नगर, शैलेंद्र द्विवेदी, प्रदेश संयोजक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मनोज कुमार प्रजापति इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या सुमालिका प्रभात, के प्रयासों की सराहना की। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र, पुष्प पौध एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्ष द्वारा पूर्व कुलपति प्रोफेसर एच.एन मिश्रा के विषय में विस्तार से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार चौधरी एवं साफिया रशीद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका मृदु चैहान, कार्यक्रम संयोजक डॉ0 संदीप श्रीवास एवं डाॅ0 सरोज कुमार जायसवाल डाॅ0 ऋतम्भरा श्रीवास्तव, विमलेश कुमारी शर्मा,श्वेता दीक्षित, गौरी शर्मा, संजय कुमार प्रजापति, अविनाश कुमार, रूपम गंगवार, शैलजा शुक्ला,अमित कुमार, तथा इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल के समस्त शिक्षक तथा प्रसून चौधरी, सौरभ कुमार,सुमित शर्मा, एवं विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button