ललितपुर

संस्कार भारती का संगीत संध्या कार्यक्रम संपन्न हुआ

धूमधाम से संपन्न महर्षि बाल्मीकि जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शरद पूर्णिमा, महर्षि बाल्मीकि जयंती एवं संत मीराबाई जयंती के उपलक्ष्य में संस्कार भारती के तत्वधान में संगीत संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत में उपस्थित सभी कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। पं.मनमोहन संज्ञा द्वारा राग दुर्गा पर आधारित मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। उपरांत केशव सुल्लेरे द्वारा राग पीलू पर आधारित बुंदेली कजरी प्रस्तुत कर में खूब तालियां बटोरी। इसके उपरांत राजा अभिमन्यु तोमर संदेश परिहार एवं बृजमोहन संज्ञा, प्रभु दयाल संज्ञा, बृजेश तिवारी द्वारा विभिन्न राज रागिनियों पर आधारित गीत और गजलें प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। समापन पर परंपरागत तरीके से देर रात प्रसाद के रूप में उपस्थित सभी कलाकारों एवं श्रोताओं को खीर वितरित की गई। संचालन संस्कार भारती अध्यक्ष बृजमोहन संज्ञा ने व आभार महामंत्री के.के.पाठक व संरक्षक पं.प्रभुदयाल संज्ञा द्वारा संयुक्त रूप से जताया। इस दौरान नवीन भाई पटेल एड., चंद्रप्रकाश, नामदेव समाज अध्यक्ष दीपक पटवारी, कन्हैया नामदेव, मयंक संज्ञा, गोलू संज्ञा, साधना गोस्वामी, आशा पस्तोर, मयंक संज्ञा, गोलू संज्ञा, विजय, कृष्णकांत सोनी, पवन संज्ञा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button