ललितपुर
गुढ़ा इण्टर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना सौजना अंतर्गत ग्राम गुढा स्थित महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता का अनावरण कर उत्साहवर्धन हेतु बालक /बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किया। एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन में मिशनशक्ति फेज-5.0 अभियान में नारी की सुरक्षा सम्मान स्वावलम्बन के तहत प्रोजेक्ट नई किरण का थाना सौजना के ग्राम गुढा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष पारुल सिंह, उ.नि.भूपेन्द्र कुमार, उ.नि.राजेन्द्र सिंह, उ.नि. श्रवण कुमार, म.का.चंचल शर्मा ने थाना क्षेत्र के विद्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का अनावरण किया। कहा कि हम लोग सदैव आपकी पूरी टीम के आभारी रहेंगे। बालिकाओं को मिशनशक्ति के अन्तर्गत नारी की सुरक्षा सम्मान की भावना जाग्रत हुई है।