अमरोहा

कई महीने से गांव में गंदगी जल भराव से स्कूली बच्चे व ग्रामीण परेशान किया प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में कई महीने से मेंन रास्ते पर गंदगी व जल भरा होने के कारण स्कूली बच्चे पानी में गिरकर चोटिल रहे हैं ।स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण अभिभावकों ने भी प्रदर्शन करते हुए जल्द ही निजात दिलाने की मांग की है। हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत के गांव झुडी माफी मैं स्थित स्कूल जाने वाले मेंन रास्ते पर गंदगी व जल भराव को लेकर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के द्वारा बताया जा रहा है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ।जबकि जबकि गांव में गंदगी की शिकायत ग्राम प्रधान से कई बार की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है की सफाई कर्मचारी भी कई महीने से गांव में सफाई करने भी नहीं आता है। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जाते समय बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जिससे वह स्कूल नहीं जा पाते और वापिस अपने घर आ जाते हैं । ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जिला अधिकारी कार्यालय अमरोहा में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। तथा अपने बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजेंगे प्रदर्शन करने वालों में शीशपाल सिंह, हर ज्ञान सिंह, अंकित, अमरपाल ,खुशियाल सिंह, प्रेम सिंह, राजपाल सिंह, परमार सिंह, शिशु उर्फ शीशपाल ,गोविंद सिंह, सुनील कुमार, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button