मथुरा

पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक एक माह से लापता मिले गंगा किनारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के सौंख में धनीराम फिलिंग स्टेशन के चेयरमैन और नैनू पट्टी के प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह के चचेरे भाई रोहित चाहर मन की शांति के लिए धार्मिक यात्रा पर गए थे। मगोर्रा पुलिस ने उन्हें ऋषिकेश में गंगा किनारे से ढूंढ निकाला। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह मन की शांति और भजन-ध्यान के लिए गए थे। रोहित के मिलने पर परिजन में खुशी है। थाना मगोर्रा क्षेेत्र के गांव नगला घनिया निवासी पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक रोहित चाहर 9 सितंबर की सुबह करीब 11: 30 बजे घर से पेट्रोल पंप जाने की कहकर लापता हो गए थे। डॉ. देवेंद्र सिंह ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने पंप के प्रबंध निदेशक की तलाश के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीम को लगाया था। लोकेशन मिलते ही मगोर्रा पुलिस परिजन के साथ ऋषिकेश पहुंची और शनिवार शाम करीब 7 बजे गंगा किनारे से रोहित को ढूंढ निकाला। रोहित ने बताया कि वह भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा आराम और भजन के लिए गया था। बताया कि वह घर से गांव पैठा पहुंचे। वहां से एक बाइक सवार से मदद लेकर गोवर्धन आए और दानघाटी मंदिर पर दर्शन किए। इसके बाद नीमगांव रेलवे स्टेशन से दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी गए। वहां से जगन्नाथपुरी और फिर हरिद्वार आए। ऋषिकेश में करीब पंद्रह दिन रहे और रोजाना गंगा में स्नान किया। गोवर्धन के सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोहित मन की शांति के लिए धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। सर्विलांस की मदद से प्रबंध निदेशक को सकुशल ढूंढ लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button