बागपत

न्यू इंडियन फूड कैफे एंड रेस्टोरेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत (बागपत) : बड़ौत में खुले न्यू इंडियन फूड कैफे एंड रेस्टोरेंट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर रेस्टोरेंट के ऑनर प्रमोद कुमार से बातचीत की गई —
 प्रश्न: इस रेस्टोरेंट को खोलने का विचार कैसे आया?
 प्रमोद कुमार: हमारा मकसद था कि बड़ौत और आसपास के लोगों को साफ-सुथरे माहौल में स्वादिष्ट व गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराया जाए। अक्सर लोगों को अच्छे रेस्टोरेंट के लिए दूर जाना पड़ता था। हमने सोचा कि क्यों न ऐसा स्थान यहीं तैयार किया जाए, जहाँ परिवार के साथ बैठकर अच्छा खाना एन्जॉय किया जा सके।
 प्रश्न: रेस्टोरेंट की खासियत क्या है?
 प्रमोद कुमार: सबसे बड़ी खासियत हमारा विविध मेन्यू और क्वालिटी है। यहाँ शाही पनीर, मलाई चाप, पनीर टिक्का, नवरतन कोरमा जैसी मेन कोर्स डिशेज़ से लेकर चाइनीज़ आइटम्स तक सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। साथ ही ताजगी और साफ-सफाई पर हम विशेष ध्यान देते हैं।
 प्रश्न: रेस्टोरेंट में क्या सुविधाएं दी गई हैं?
 प्रमोद कुमार: रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर फूड ज़ोन बनाया गया है जहाँ ग्राहक आरामदायक माहौल में बैठकर खाना खा सकते हैं। दूसरी मंजिल पर पार्टी हॉल बनाया गया है, जहाँ जन्मदिन, पारिवारिक समारोह और छोटे आयोजनों की पूरी सुविधा उपलब्ध है। ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है ताकि सभी उम्र के लोग आसानी से पहुंच सकें।
 प्रश्न: लोगों की प्रतिक्रिया कैसी मिल रही है?
 प्रमोद कुमार: हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। परिवार, युवा और बच्चे — सभी यहां आना पसंद कर रहे हैं। लोगों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम लगातार सेवा में सुधार लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
 प्रश्न: आगे की क्या योजनाएं हैं?
 प्रमोद कुमार: आने वाले समय में हम कुछ नई डिशेज़ और अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ने की योजना बना रहे हैं ताकि ग्राहकों को और बेहतर अनुभव मिल सके। हमारा उद्देश्य है कि बड़ौत में स्वाद और सुविधा का एक नया मानक स्थापित किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button