अमेठी

दिव्यांगों के उत्पीड़न पर

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। सोमवार को तहसील परिसर में दिव्यांग महागठबंधन और भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिव्यांग नेताओं ने उत्पीड़न के मामलों का विरोध करते हुए उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 8 अक्टूबर को कानपुर नगर में गुजैनी थाना पुलिस ने दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित एक बैठक में शामिल होने से जबरन रोका। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्कूटी से खींचकर नीचे गिराने का प्रयास किया, जिससे वे घायल हो गए और उनके कपड़े भी फट गए।
नेताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा दिव्यांग पदाधिकारियों को नजरबंद कर प्रताड़ित किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।
संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस अमानवीय घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और भविष्य में दिव्यांगजनों के उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
इस दौरान पप्पू यादव, चंद्र प्रकाश, हरिकेश कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, अशोक कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button