सिंगरौली

 जुआ खेलते पाये जाने पर 02 प्रकरण मे 08 आरोपियो के विरुद्ध हुई कार्यवाही

02 गड्डी तास के पत्ते व नगदी 10580/- रुपये जप्त की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक, पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी मे जुआ खेलते पाये जाने पर 02 प्रकरण मे 08 आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर 02 गड्डी तास के पत्ते व नगदी 10580/- रुपये जप्त की गई।
मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 18/10/2025 को जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम मानिक चौरा गहिलरा में कुछ लोग तास के पत्तो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना की तस्दीक व रेड कार्यवाही हेतु उपनिरी. शीतला यादव मय हमराही स्टाफ व गवाहान के ग्राम मानिक चौरा मे घेराबेंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपीगण 1-जवाहरलाल सोनू पिता स्व. कैलाश प्रसाद सोनू उम्र 55 बर्ष सा. खुटार चौकी खुटार थाना बैढन जिला सिगरौली (म.प्र.), 2-राजेन्द्र प्रसाद जासवाल पिता रामप्रसाद जायसवाल उम्र 48 बर्ष निवासी जरौधी धाना बेढ़न जिला सिगरौली (म.प्र.), 3-मानिकचंद सोनी पिता वंशमणी सोनी उम्र 45 बर्ष निवासी चितरबई कलां चौकी खुटार थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.), 4-राधेश्याम बिन्द पिता प्रभुदयाल बिन्द उम्र 37 बर्ष निवासी जरौधीं चौकी खुटार थाना बैढन सिंगरौली (म.प्र.) के पास से तास के 52 पत्ते, फड व पास से 8750/- रुपये पैसो का दाँव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर जप्तकर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 191/2025 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।
वही दूसरी घटना में बताया गया कि दिनांक 18/10/2025 को जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम कंजी मे कुछ लोग तास के पत्तो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना की तर्दीक व रेड कार्यवाही हेतु उपनिरी, शीतला यादव मय हमराही स्टाफ व गवाहान के ग्राम कंजी खुले स्थान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपीगण 1-पुष्पेन्द्र पटेल पिता जियालाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी गहिलरा, 2-दिनेश शाह पिता इन्दल शाह उम्र 38 वर्ष निवासी कंजी, 3-राजेश पटेल पिता जगजीवन पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी कंजी, 4- फूलचन्द्र शाह पिता रामलाल शाह उम्र 28 वर्ष निवासी कंजी चौकी खुटार धाना बैढन सिंगरौली (म.प्र.) के पास से तास के 52 पत्ते, फड व पास से 1830/- रुपये पैसो का दाँव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर जप्तकर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरी. शीतला यादव, सउनि. मनीष सेन, प्र.आर. राय सिंह, गणेश मीणा, सच्चिदानंद तिवारी, उमेश विश्वकर्मा आर. गौरव यादव, राजेश यादव की महत्तपूर्ण भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button