
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– जिले के 12 स्कूलों के बीच होगा कांटेदार मुकाबला
– उद्घाटन मुकाबले में
गोड्डा। अब क्रिकेट का मौसम आ गया है। जिले में ड्यूज क्रिकेट का एक बेहतर प्लेटफार्म जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के गांधी मैदान में इस सीजन सबसे पहले स्कूली बच्चों का क्रिकेट डीसीए अपने कैलेंडर के मुताबिक कर रही है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 26 अक्टूबर से रितेश मेमोरियल स्कूल लीग 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान में इस वर्ष क्रिकेट पिच पर खास तौर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से काफी मेहनत किया गया है। स्कूल लीग की तैयारी चरम पर है। उन्होंने बताया कि रितेश मेमोरियल स्कूल लीग में कुल 12 टीम में हिस्सा ले रही है। इन 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत भारती पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, स्पार्टेन क्रिकेट एकेडमी, ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में मधु स्थली पब्लिक स्कूल, संत थॉमस स्कूल, गोड्डा क्रिकेट एकेडमी, जीसस एंड मेरी कान्वेंट ई स्कूल शामिल हैं। वहीं, ग्रुप सी में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल, बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा पब्लिक स्कूल शामिल है। सभी स्कूलों के बीच कांटेदार मुकाबला खेला जाना है। खासतौर पर सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों में स्कूल लीग के आयोजन को लेकर हर्ष देखा जा रहा है। बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 8 : 45 बजे उद्घाटन मैच में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल बनाम बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को ही दूसरे मुकाबले में दिन के 12 : 45 बजे गोड्डा क्रिकेट एकेडमी बनाम जीसस एंड मेरी कान्वेंट ई स्कूल के बीच भिड़ंत होगा। सभी लीग के मुकाबले के उपरांत नॉकआउट राउंड का मुक़ाबला 6 एवं 7 नवंबर को खेला जाएगा। डीसीए की ओर से सभी मैच का टाइसीट सभी टीमों को भेजा गया है। निर्धारित तिथि पर सभी मैच गांधी मैदान में खेला जाना है। विशेष परिस्थिति में तिथि, स्थान और समय में परिवर्तन किया जा सकता है, इस बात की भी जानकारी सभी टीमों को विधिवत दे गई दे दी गई है। इधर, गांधी मैदान के पिच पर एक्सपर्ट सुरज कुमार के द्वारा पिच के मार्किंग का कार्य किया गया। जिसमें सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों द्वारा सहयोग प्रदान करते देखा गया।



