गोड्डा

काली पूजा अवसर पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

- लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना हम सबका कर्तव्य : प्रदीप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोडैयाहाट। प्रखंड के बोहरा में आयोजित काली पूजा के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काली पूजा समिति एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी पत्रकारों का स्वागत एवं सम्मान किया।
वही, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी और बहुमूल्य चीज है लोकतंत्र, लेकिन आज यह खतरे में है। देश में तानाशाही जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। ऐसे समय में हमारा कर्तव्य बनता है कि लोकतंत्र को मजबूत करें, उसे जीवित रखें और आगे बढ़ाएं।” उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और उनके विचार एवं भावनाएं समाज को दिशा देने का काम करती हैं। इसलिए समय-समय पर पत्रकारों का सम्मान करना हमारा दायित्व है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button