नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर ब्लाक के जरौटा ग्राम में अज्ञात करणो से धान की फसल में आग लग गई। जरौटा ग्राम निवासी विजय कुमार के धान की फसल में आग लग गई। आग से फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फसल मालिक विजय कुमार ने बताया कि धान की कटाई 4-5 दिन पहले हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि धान की पिटाई के लिए मजदूर ढूंढे जा रहे थे, लेकिन त्योहारों के कारण लोग नहीं मिल पाए। इसी बीच अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई।आग बुझाने में शिवम, सत्यम, दीपक, राजू कुमार और जोखु मिश्र सहित कई ग्रामीणों के सहयोग किया।



