गाजियाबाद

सफाई कर्मी के मानदेय में अनियमितता का खुलासा 

मंडोला में ग्राम प्रधान और सचिव पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडोला में सफाई कर्मचारी के मानदेय को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान पर सरकारी धन में हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता तेजपाल सिंह ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लोनी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता तेजपाल सिंह ने अपने पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी के नाम पर मानदेय की राशि अलग-अलग माह में अलग-अलग धनराशि के रुप में ग्राम पंचायत के खाते से निकाली है। मानदेय की राशि में यह भिन्नता स्पष्ट रूप से अनियमितता की ओर संकेत करती है। तेजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि दोनो ने सांठगांठ कर मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।
उन्होंने बीडीओ से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। शिकायत मिलने के बाद बीडीओ बिन्नी यादव ने इस  मामले की जांच निष्पक्ष रुप से कराने का आश्वासन दिया है।
शिकायत कर्ता ने जिला प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए आई धनराशि में इस तरह की अनियमितताएं न हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button