मुरादाबाद
भाजपा महानगर युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर युवा मोर्चा द्वारा मुरादाबाद के होटल ड्राइव इन 24 में आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भाजपा मुरादाबाद महानगर गिरीश भंडूला द्वारा की गई ।
कार्यक्रम में पंकज सिंह द्वारा मुरादाबाद के युवाओं से खुद आत्मनिर्भर बन भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आवाहन किया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न योजनाओं के विषय में चर्चा की जिनसे आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा एक समय था जब विपक्ष यूपीआई और ओनलाइन ट्रांजेक्शन की उपयोगिता पर संदेह था परंतु प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता और युवाओं के संकल्प ने इसको जमीनी हकीकत बनाया, कोरोना काल में जब पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा था तब भारत ने कोविड वैक्सीन बना कर भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया।
विधायक पंकज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्वदेशी को अपनाना है अपने देश आत्मनिर्भर बनाना है। इस आह्वान में देश के कारीगरों, छोटे उद्योगों और उद्यमियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है और लोगों से विदेशी उत्पादों की जगह स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह भी किया गया है। स्वदेशी केवल खरीदारी नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की अपील की है। पीएम ने हर व्यापारी और दुकानदार से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की भी अपील की है।
कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे सभी का आभार प्रकट करते हुए नेतृत्व में आश्वस्त किया की उनकी अपेक्षा के अनुसार युवा मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की आयोजनों को यूवाओ तक पहुंचा मुरादाबाद को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पंकज जी का स्वागत किया कार्यक्रम से पूर्व नगर विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के काफिले ने पंकज सिंह जी का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महानगर महामंत्री अभिषेक राठौर द्वारा किया गया।
24सम्मेलन में सदस्य विधान परिषद जयपाल सिंह व्यस्त, एम एल सी गोपाल अंजान, के के मिश्रा, संतोष सिंह ब्लॉक प्रमुख महानगर महामंत्री भाजपा दिनेश शीर्षवाल, नाथूराम कश्यप, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजू कालरा, प्रदेश मंत्री अंजली चौहान , क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना के साथ मुरादाबाद के सैकड़ों युवा भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




