असम

हरियाणा की टीम ने किया असम के कामरूप जिले का दौरा

बाल विवाह रोकथाम के प्रभावी उपायों का अध्ययन। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. पूनम रमान के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक टीम ने सोमवार को असम के कामरूप जिले का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य कामरूप जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए अपनाए गए उत्कृष्ट कदमों और सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करना था। दौरे के दौरान टीम ने कामरूप जिले के एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में भाग लिया, जिसमें कामरूप की अतिरिक्त जिला आयुक्त सुजाता गोगोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमालिन शुभदर्शिनी, हरियाणा सरकार की संयुक्त निदेशक डॉ. पूनम रमान, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी डॉ. कल्लेश राणा, घरेलू हिंसा परामर्शदाता पूजा, प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट की सलाहकार सुषमा, जिला समाज कल्याण अधिकारी भूपेन भट्टाचार्य सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, धार्मिक गुरुओं तथा बाल विवाह उन्मूलन से जुड़े जिला स्तरीय साझेदार उपस्थित थे। बैठक में कामरूप जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाल विवाह रोकथाम के लिए अपनाए गए कदमों, नवाचारी रणनीतियों, विभागों के बीच समन्वय और समुदाय आधारित हस्तक्षेपों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. पूनम रमान और उनकी टीम ने कामरूप जिले के सक्रिय प्रयासों और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श बन सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ रचनात्मक सुझाव भी दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button