तनवीर आलम ने जनसमस्याओं से हुए रुबरु, समाधान का दिलाया भरोसा, सांगठनिक ढांचा को सशक्त बनाने पर जो
Tanveer Alam confronted the public's problems, assured them of solutions, and emphasized strengthening the organizational structure.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान के तहत बैठक की गई। बैठक में जिन पंचायत से हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर की प्रतिलिपि जिन पंचायत समिति के द्वारा समर्पित नहीं किया गया है, उसे यथाशीघ्र जमा करने की ताकीद की गई। साथ ही मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान विशेष रूप से चर्चाएं की गई। जिसमें सांगठनिक ढांचा की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और मज़बूत करने का संकल्प लिया। वही कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह- युवा नेता तनवीर आलम ने मीडिया के प्रश्न- उत्तर में कहा कि जब भी पाकुड़ का दौरा किया जाता रहा है , जनसमस्याओं से रुबरु होकर उसका निदान बराबर करते आ रहे हैं और आज भी जनसमस्याओं से रुबरु हुए, और साझा किये गये जनसमस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करा दी जायेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, असद हुसैन, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमीनुल इसलाम, शाहीन परवेज, चंचल शेख, सेमीनूल इस्लाम, अमीर हमजा उर्फ मिस्टर, रामविलास महतो, पियारुल इस्लाम, शहनाज बेगम आदि उपस्थित थे।



