खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 88 वें भी जारी रहा धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : जिलें का नाम और मुख्यालय बदलने की चर्चा पर जिले की जनता का विरोध लगातार जारी है आंदोलन के 88 वें दिन लोग अनाज मंडी धरना स्थल पर पहूंचे धरना स्थल पर जिला बचाओं संघर्ष समिति का शांति पूर्वक धरना जारी रहा,धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, निक्की प्रजापत, महेन्द्र जांगिड़,पंकज रोघा,श्यामलाल शर्मा,बाबूलाल, तैय्यब खान, वीरसिंह ढिल्लन, कृष्ण इंजीनियर, विक्की चौधरी,महेश नाटानी,वेदप्रकाश कौशिक शिवचरण गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे
बातचीत मे लोगों ने बताया जिले से छेड़छाड़ करने का सपना पाले है पूरा नही होगा हम अपने हक के लिए कहीं तक भी लड़ेगे
विधायक दीपचंद खैरिया ने बताया सरकार को नये जिले का विकास करना चाहिए आज भी बहुत से विभागों के कार्यालय तक जिले मे नही खोल पाई है सरकार जबकि दो साल सरकार बने हो गये आज भी श्रमविभाग,रोजगार विभाग,परिवहन विभाग के कार्यो के लिए अलवर जाना पड़ रहा है खैरथल -तिजारा जिले के लोगो को,पैसा और समय बर्बाद करना पड़ता है ना ही मिनी सचिवालय निर्माण के लिए कोई प्रयास किए जा रहे है नाम बदलने की राजनिति से विकास होने वाला नही है अभी तो पूर्ववर्ती सरकार के समय के कामों के ही लोकार्पण, उद्धघाटन हो रहे है कोई विकास का एक काम तो बता दे


