बरेली
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ चेजओवर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आज बरेली के त्रिशूल एयरफ़ोर्स स्टेशन पर चेंज ओवर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की ओर से मा0 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने मा0 राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदि भी उपस्थित रहे।




