जाम में सभा मंच निर्माण हेतु भूमिपूजन सम्पन्न
विधायक गौरव सिंह पारधी बोले – “ग्रामीणों की मांगों का होगा समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
वालाघाट(म0प्र0) : ग्राम जाम के आवासटोला में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए सभा मंच निर्माण का भूमिपूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों से संवाद किया। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रत्येक मांग के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
*ग्राम का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता- विधायक गौरव सिंह पारधी*
विधायक पारधी ने कहा, “गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। ग्राम जाम के आवासटोला में सभा मंच निर्माण से यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। ग्रामीणों द्वारा जो भी मांगें रखी गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। जनता के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प है।”
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष भानु सिंह पटले, सरपंच दयाल पंद्रे, मंडल अध्यक्ष (पूर्व) सौरभ ठाकरे, अशोक बिसेन, त्रिभुवन रंगडाले, तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवती मनघटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभा मंच निर्माण ग्राम के सामाजिक जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले समय में गांव के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।




